सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए:
| सूची-I (संवैधानिक प्रावधान) | सूची-II (स्रोत) |
|---|---|
| A. विधि का शासन | 1. ऑस्ट्रेलिया |
| B. विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया | 2. इंग्लैंड |
| C. राज्यपाल द्वारा विधेयक को राष्ट्रपति के विचार के लिए आरक्षित रखना | 3. जापान |
| D. समवर्ती सूची | 4. कनाडा |
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए (A B C D के क्रम में):
- A1 2 3 4
- B2 1 4 3
- C3 2 1 4
- D2 3 4 1
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) 2 3 4 1
व्याख्या
विधि का शासन – इंग्लैंड; विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया – जापान; राज्यपाल द्वारा राष्ट्रपति के विचार के लिए विधेयक आरक्षित रखना – कनाडा; पूर्ण समवर्ती सूची – ऑस्ट्रेलिया। अतः 2 3 4 1।