निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए और इन्हें सबसे पहली से अंतिम गतिविधि के सही कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए:
- I. प्रारूप समिति की नियुक्ति
- II. भारतीय संविधान अंगीकृत और अधिनियमित हुआ
- III. भारतीय संविधान के प्रारंभ की तिथि
- IV. संविधान सभा की पहली बैठक
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- AIV, I, II, III
- BI, II, IV, III
- CIV, I, III, II
- DIII, II, I, IV
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) IV, I, II, III
व्याख्या
चारों घटनाएँ क्रम से:
- संविधान सभा की पहली बैठक – 9 दिसंबर 1946;
- प्रारूप समिति की नियुक्ति – 29 अगस्त 1947;
- संविधान अंगीकृत और अधिनियमित – 26 नवंबर 1949;
- संविधान लागू हुआ – 26 जनवरी 1950।
अतः IV, I, II, III।