सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए:
| सूची-I | सूची-II |
|---|---|
| A. शुष्क बर्फ़ | 1. कैंसर का उपचार |
| B. जीन थेरेपी | 2. बाद में पुनर्जीवित करने के लिए जीवित शरीरों को जमाना |
| C. क्रायोनिक्स | 3. ठोस कार्बन डाइऑक्साइड |
| D. कोबाल्ट-60 | 4. रक्त रोगों का उपचार |
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए (A B C D के क्रम में):
- A1 2 3 4
- B4 3 2 1
- C3 4 2 1
- D2 1 4 3
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) 3 4 2 1
व्याख्या
शुष्क बर्फ़ ठोस कार्बन डाइऑक्साइड है। कोबाल्ट-60 का प्रयोग कैंसर के उपचार में होता है। क्रायोनिक्स मनुष्यों और पशुओं के शरीरों को बाद में पुनर्जीवित करने के लिए निम्न ताप पर रखने की प्रक्रिया है। जीन थेरेपी में व्यक्ति को रोग (रक्त रोग भी) से मुक्त करने के लिए रोगग्रस्त जीन हटाए जाते हैं। अतः 3 4 2 1।