'हुमायूंनामा' किसने लिखा?
- Aबाबर
- Bहुमायूं
- Cगुलबदन बेगम
- Dजहांगीर
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) गुलबदन बेगम
व्याख्या
बाबर की पुत्री गुलबदन बेगम ने हुमायूंनामा की रचना की, जो फारसी भाषा में है। अकबरनामा की रचना के लिए सामग्री जुटाने के उद्देश्य से सम्राट अकबर ने आदेश दिया था कि जिसे भी बाबर और हुमायूं के शासनकाल के बारे में कुछ याद हो, वह उसे लिखकर उनके सामने प्रस्तुत करे। इसलिए अनेक लोगों ने इतिहास लिखना आरंभ किया, और गुलबदन का हुमायूंनामा भी इसी आदेश के अनुसार लिखा गया।