नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक कथन (A) है और दूसरा कारण (R)।
- कथन (A): अप्रैल 2024 में भारत ने फ़िलीपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल सौंपी।
- कारण (R): इस मिसाइल की मारक दूरी 490 किलोमीटर है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
- B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- C(A) सही है, पर (R) गलत है।
- D(A) गलत है, पर (R) सही है।
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) (A) सही है, पर (R) गलत है।
व्याख्या
(A) सही है, पर (R) गलत है। 19 अप्रैल 2024 को भारत ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल का पहला खेप (एक सिस्टम बैटरी) फ़िलीपींस को सौंपा, जो इसे पाने वाला पहला विदेशी राष्ट्र है; दूसरा खेप अप्रैल 2025 में फ़िलीपींस पहुँचा। जनवरी 2022 में फ़िलीपींस ने तट-आधारित पोत-रोधी ब्रह्मोस के लिए भारत के साथ 375 मिलियन डॉलर का समझौता किया था। फ़िलीपींस को दी गई ब्रह्मोस की मारक दूरी 490 km नहीं, 290 km है।