7 नवंबर, 2017 को सफलतापूर्वक उड़ान-परीक्षित 'निर्भय' मिसाइल के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?
- 1. यह 1000 km की मारक दूरी तक परमाणु आयुध ले जा सकती है।
- 2. यह ज़मीन पर हमला करने वाली क्रूज़ मिसाइल है।
- 3. यह पाकिस्तान की 'बाबर' मिसाइल का प्रभावी जवाब है।
- 4. यह एक सुपरसोनिक मिसाइल है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1 और 2
- Bकेवल 1, 2 और 3
- Cकेवल 2, 3 और 4
- Dसभी 1, 2, 3 और 4
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) केवल 1, 2 और 3
व्याख्या
7 नवंबर 2017 को भारत की पहली सबसोनिक क्रूज़ मिसाइल, 'निर्भय', का पाँचवाँ परीक्षण किया गया, अतः कथन 4 (सुपरसोनिक) असत्य है। सतह से सतह पर मार करने वाली यह मिसाइल 1000 km से अधिक दूरी तक परमाणु हथियार ले जा सकती है। यह पाकिस्तान की बाबर मिसाइल से अधिक शक्तिशाली है और पाकिस्तान के लगभग सभी प्रमुख शहरों तक पहुँच सकती है। अतः 1, 2 और 3।