रुद्रम-II मिसाइल के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- 1. यह हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है।
- 2. इसका परीक्षण मई 2024 में राजस्थान में किया गया।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 2
- Bन तो 1, न ही 2
- Cकेवल 1
- D1 और 2 दोनों
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) न तो 1, न ही 2
व्याख्या
रुद्रम (RudraM) हवा से सतह पर मार करने वाली विकिरण-रोधी मिसाइलों की एक शृंखला है, जो विशेष रूप से भारतीय वायु सेना के लिए बनी है, अतः कथन 1 गलत है। 29 मई 2024 को DRDO ने वायु सेना के सुखोई-30 MK-I से ओडिशा तट के पास रुद्रम-II का उड़ान परीक्षण किया, राजस्थान में नहीं, अतः कथन 2 भी गलत है। भारत की पहली स्वदेशी नई पीढ़ी की विकिरण-रोधी मिसाइल (NGRAM), रुद्रम-I, का DRDO ने पहला उड़ान परीक्षण 9 अक्टूबर 2020 को किया; रुद्रम-II इसका उन्नत संस्करण है।