ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने 'ग्रैविटी ट्रैक्टर' बनाया है। निम्नलिखित में से उसे पहचानिए।
- Aसार्वजनिक परिवहन में प्रयुक्त होने वाली दो-मंज़िला 'जुगाड़' प्रकार की ट्रैक्टर ट्रॉली
- Bसार्वजनिक सड़कों की सफ़ाई की व्यवस्था वाला, चलाने में किफ़ायती ट्रैक्टर
- Cशक्तिशाली चुंबकों की सहायता से पृथ्वी के 'गुरुत्व' के सिद्धांत पर चलने वाली बुलेट ट्रेन
- Dक्षुद्रग्रहों को पृथ्वी से टकराने से रोकने की व्यवस्था वाला एक अंतरिक्ष यान
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) क्षुद्रग्रहों को पृथ्वी से टकराने से रोकने की व्यवस्था वाला एक अंतरिक्ष यान
व्याख्या
30 अगस्त 2009 को यूरोपीय कंपनी EADS के अंग एरियनस्पेस ने एक ऐसे अंतरिक्ष यान का डिज़ाइन तैयार किया, जिसे किसी क्षुद्रग्रह के पृथ्वी से टकराने का खतरा होने पर उस खतरे को टालने के लिए भेजा जा सके: 'ग्रैविटी ट्रैक्टर'। यह विचार 2005 में एडवर्ड टी. लू और स्टेनली जी. लव ने रखा था।