ISRO द्वारा विकसित "प्रवाह" (PraVaHa) सॉफ़्टवेयर के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- 1. यह विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र की एक युगांतरकारी उपलब्धि है।
- 2. अंतरिक्ष यानों के प्रारंभिक वायुगतिकीय डिज़ाइन में बड़ी संख्या में विन्यासों के मूल्यांकन की आवश्यकता होती है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 2
- Bन तो 1, न ही 2
- Cकेवल 1
- D1 और 2 दोनों
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) 1 और 2 दोनों
व्याख्या
प्रवाह (PraVaHa) ISRO द्वारा वायुगतिकीय डिज़ाइन और विश्लेषण के लिए बनाया गया एक CFD (कम्प्यूटेशनल फ़्लूइड डायनेमिक्स) सॉफ़्टवेयर है: 'पैरेलल RANS सॉल्वर फ़ॉर एयरोस्पेस व्हीकल एयरो-थर्मो-डायनेमिक एनालिसिस'। इसे ISRO के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) ने प्रक्षेपण रॉकेटों, पंखयुक्त यानों और पंखरहित पुनः प्रवेश यानों के ऊपर और भीतर के प्रवाह का अनुकरण करने के लिए विकसित किया। अंतरिक्ष यानों के प्रारंभिक वायुगतिकीय डिज़ाइन में बड़ी संख्या में विन्यासों का मूल्यांकन करना पड़ता है। अतः दोनों कथन सही हैं।