अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने केप्लर नामक दूरबीन किसे खोजने के लिए प्रक्षेपित की है:
- Aदूर के तारे
- Bदूर के ग्रह
- Cदूर के उपग्रह
- Dपृथ्वी जैसे ग्रह
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) पृथ्वी जैसे ग्रह
व्याख्या
NASA ने अन्य तारों की परिक्रमा करते पृथ्वी जैसे ग्रहों की खोज के लिए केप्लर अंतरिक्ष दूरबीन स्थापित की। यह मिशन मार्च 2009 में प्रक्षेपित हुआ, और 9 वर्ष के कार्य के बाद NASA ने इसे 30 अक्टूबर 2018 को सेवानिवृत्त कर दिया।