सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए:
| सूची-I | सूची-II |
|---|---|
| A. क्यूरियोसिटी रोवर | 1. टैबलेट |
| B. मैसेंजर | 2. DRDO का मानवरहित हवाई वाहन |
| C. रुस्तम-1 | 3. अमेरिका का मंगल अन्वेषी अंतरिक्ष यान |
| D. आकाश-2 | 4. NASA का बुध अन्वेषी अंतरिक्ष यान |
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए (A B C D के क्रम में):
- A3 4 2 1
- B4 3 2 1
- C3 4 1 2
- D1 2 3 4
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) 3 4 2 1
व्याख्या
इनमें:
- क्यूरियोसिटी: NASA के 'मार्स साइंस लैबोरेटरी' मिशन के अंतर्गत नवंबर 2011 में फ़्लोरिडा से एटलस-V रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित एक मंगल अन्वेषी रोवर।
- मैसेंजर: बुध की सतह, भू-रसायन और अंतरिक्ष पर्यावरण के अध्ययन के लिए NASA द्वारा 2004 में प्रक्षेपित एक अंतरिक्ष यान।
- रुस्तम-1: DRDO की बेंगलुरु स्थित इकाई वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान द्वारा विकसित एक मानवरहित विमान।
- आकाश-2: विश्व के सबसे सस्ते टैबलेट कंप्यूटर 'आकाश' का उन्नत संस्करण।
अतः 3 4 2 1।