'फ़्लैश मेमोरी' के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
- Aइसका प्रयोग डिजिटल कैमरा, लैपटॉप आदि उपकरणों में सूचना संग्रहण के लिए होता है
- Bयह –40°C से +85°C के विस्तृत ताप परास में कार्य कर सकती है
- Cयह सामान्य यांत्रिक डिस्क ड्राइव से सस्ती है
- Dयह कम ऊर्जा खर्च करती है
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) यह सामान्य यांत्रिक डिस्क ड्राइव से सस्ती है
व्याख्या
फ़्लैश मेमोरी कंप्यूटरों और अन्य डिजिटल उपकरणों में प्रयुक्त ऐसी मेमोरी है जो बिना बिजली के अपनी सामग्री बनाए रखती है (अवाष्पशील); पेन ड्राइव और डिजिटल कैमरों के मेमोरी कार्ड इसके उदाहरण हैं। इसे हार्ड ड्राइव से बहुत कम ऊर्जा चाहिए। पर संग्रहण की प्रति इकाई, फ़्लैश ड्राइव साधारण हार्ड डिस्क से महँगी होती है, अतः (c) गलत है।