आधुनिक इतिहास PYQ 93 / 636 · अन्य जन विद्रोह

महाराष्ट्र में रामोसी कृषक जत्था किसने स्थापित किया?

  1. Aन्यायमूर्ति रानाडे
  2. Bगोपाल कृष्ण गोखले
  3. Cवासुदेव बलवंत फड़के
  4. Dज्योतिबा फुले

39th B.P.S.C. (Pre) 1994

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) वासुदेव बलवंत फड़के

व्याख्या

आरंभिक क्रांतिकारियों में अग्रणी वासुदेव बलवंत फड़के (1845-1883) ने बंबई प्रेसीडेंसी में रामोसी जनजाति के लोगों को संगठित और प्रशिक्षित करके एक अनुशासित लड़ाकू दल बनाया। उन्हें आजीवन निर्वासन की सजा दी गई और 1883 ई. में आमरण अनशन के बाद उनकी मृत्यु हो गई (कुछ स्रोतों में उनकी मृत्यु का कारण तपेदिक (टी.बी.) बताया गया है)।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ