निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- कथन (A): तड़ित चालक बनाने के लिए प्रायः लोहे की छड़ों की अपेक्षा ताँबे की छड़ों को वरीयता दी जाती है।
- कारण (R): ताँबा लोहे से अच्छा विद्युत चालक है और वायुमंडलीय परिस्थितियों में आसानी से ऑक्सीकृत नहीं होता।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
- B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- C(A) सही है, पर (R) गलत है।
- D(A) गलत है, पर (R) सही है।
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
व्याख्या
दोनों सही हैं, और (R), (A) की व्याख्या करता है। तड़ित चालक वायुमंडलीय विद्युत के आवेश को सीधे पृथ्वी में भेज देते हैं। लोहे की छड़ों की अपेक्षा ताँबे की छड़ों को वरीयता दी जाती है, क्योंकि ताँबा लोहे से अच्छा चालक है और खुली वायु में आसानी से ऑक्सीकृत नहीं होता।