भौतिक विज्ञान PYQ 546 / 1095 · विद्युत

तीन पिन वाले विद्युत प्लग में सबसे लंबी पिन किससे जोड़ी जानी चाहिए:

  1. Aभू-टर्मिनल
  2. Bविद्युन्मय (लाइव) टर्मिनल
  3. Cउदासीन टर्मिनल
  4. Dकिसी भी टर्मिनल से

UPPSC (Pre) 2007

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) भू-टर्मिनल

व्याख्या

तीन पिन वाले प्लग में विद्युन्मय (फ़ेज़), उदासीन और भू (अर्थ) टर्मिनल होते हैं। साथ-साथ लगी दो पिनें फ़ेज़ और उदासीन तारों से जुड़ती हैं; तीसरी, सबसे लंबी पिन भू से जुड़ती है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1095 भौतिक विज्ञान PYQ