पराश्रव्य तरंगों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- 1. ये कीटों को नष्ट कर सकती हैं।
- 2. ये धूल हटाकर कपड़े साफ़ कर सकती हैं।
- 3. इनका प्रयोग रोगों के उपचार में किया जा सकता है।
- 4. ये स्वचालित दरवाज़ों को नियंत्रित कर सकती हैं।
उपर्युक्त कथनों में से:
- A1 और 2 सही हैं
- B3 और 4 सही हैं
- C1, 2 और 3 सही हैं
- Dसभी सही हैं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) सभी सही हैं
व्याख्या
ध्वनि तरंगें तीन प्रकार की होती हैं। श्रव्य तरंगों की आवृत्ति 20 हर्ट्ज़ से 20,000 हर्ट्ज़ तक, अवश्रव्य तरंगों की 20 हर्ट्ज़ से कम, और पराश्रव्य तरंगों की 20,000 हर्ट्ज़ से अधिक होती है, जो मानव श्रवण से परे है। पराश्रव्य तरंगों का प्रयोग संकेत भेजने, कीटों को नष्ट करने, कपड़ों से धूल हटाने, स्वचालित दरवाज़ों को नियंत्रित करने, समुद्र की गहराई मापने, छिपी वस्तुओं का पता लगाने, द्रवों को गर्म करने और अनेक चिकित्सीय कार्यों में होता है। अतः चारों सही हैं।