प्रेशर कुकर में भोजन जल्दी पकता है, क्योंकि:
- Aउच्च दाब के कारण जल कम ताप पर उबलने लगता है
- Bउच्च दाब के कारण जल अधिक ताप पर उबलने लगता है
- Cजल केवल 100°C पर उबलता है, पर उच्च दाब पर ऊष्मा की मात्रा अधिक होती है
- Dकुकर के भीतर संवहन धाराएँ बन जाती हैं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) उच्च दाब के कारण जल अधिक ताप पर उबलने लगता है
व्याख्या
सामान्य कमरे के ताप और वायुमंडलीय दाब पर जल 100°C पर उबलता है, चाहे वह 5 मिनट उबले या 25। वायुमंडलीय दाब क्वथनांक निर्धारित करता है: अधिक दाब पर क्वथनांक और जल में संचित ऊष्मा बढ़ते हैं, और कम दाब पर घटते हैं। प्रेशर कुकर में दाब सामान्य वायुमंडलीय दाब का लगभग दोगुना होता है, इसलिए जल लगभग 120°C पर उबलता है, अधिक ऊष्मा रखता है, और भोजन जल्दी पकाता है। पहाड़ों में कम दाब के कारण जल कम ताप पर उबलता है और कम ऊष्मा रखता है, इसलिए वहाँ प्रेशर कुकर विशेष रूप से उपयोगी है। प्रेशर कुकर में भोजन इसलिए जल्दी पकता है कि जल का क्वथनांक बढ़ जाता है।