निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
- Aमरीचिका प्रकाश के पूर्ण आंतरिक परावर्तन से उत्पन्न एक दृष्टि भ्रम है
- Bसर्चलाइट में अवतल दर्पण का प्रयोग होता है
- Cगर्मियों में सामान्यतः गहरे रंग के कपड़ों की तुलना में सफ़ेद या हल्के रंग के कपड़े पसंद किए जाते हैं
- Dडॉक्टर रोगी के कान, नाक या गले की जाँच के लिए छोटे द्वारक वाले उत्तल दर्पण का प्रयोग करते हैं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) डॉक्टर रोगी के कान, नाक या गले की जाँच के लिए छोटे द्वारक वाले उत्तल दर्पण का प्रयोग करते हैं
व्याख्या
डॉक्टर कान, नाक और गले की जाँच के लिए जिस हेड मिरर का प्रयोग करते हैं, वह छोटे छिद्र वाला अवतल दर्पण है, उत्तल दर्पण नहीं, अतः (d) गलत है। अन्य तीन कथन सही हैं।