श्वेत प्रकाश का निम्नलिखित में से कौन-सा रंग काँच के प्रिज़्म द्वारा सबसे कम विचलित होता है?
- Aहरा रंग
- Bलाल रंग
- Cबैंगनी रंग
- Dनारंगी रंग
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) लाल रंग
व्याख्या
निर्वात या वायु में प्रकाश के सभी रंग समान चाल से चलते हैं, पर किसी अन्य माध्यम में उनकी चाल अलग-अलग होती है, इसलिए किसी पदार्थ का अपवर्तनांक प्रत्येक रंग के लिए अलग होता है। काँच में बैंगनी प्रकाश सबसे धीमा और लाल प्रकाश सबसे तेज़ चलता है, इसलिए श्वेत प्रकाश के काँच के प्रिज़्म से गुज़रने पर लाल रंग सबसे कम विचलित होता है और बैंगनी सबसे अधिक।