लोहे की कील पारे पर क्यों तैरती है, जबकि जल में डूब जाती है?
- Aलोहे की पारे से रासायनिक अन्योन्यक्रिया जल की तुलना में कम होने के कारण
- Bलोहा जल से भारी और पारे से हल्का है
- Cलोहे का घनत्व जल से अधिक और पारे से कम है
- Dपारा जल से भारी है
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) लोहे का घनत्व जल से अधिक और पारे से कम है
व्याख्या
लोहे की कील पारे पर तैरती है पर जल में डूब जाती है, क्योंकि पारे का आपेक्षिक घनत्व लोहे से अधिक है, जबकि जल का लोहे से कम है।