समान द्रव्यमान वाली दो वस्तुओं की गतिज ऊर्जाओं का अनुपात 4: 9 है, उनके वेगों का अनुपात होगा:
- A4: 9
- B2: 3
- C16: 81
- D√2 : √3
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) 2: 3
व्याख्या
दोनों वस्तुओं का द्रव्यमान समान (m) है; मान लीजिए उनके वेग v1 और v2 तथा गतिज ऊर्जाएँ K1 और K2 हैं:
- K1 = ½ m v1² और K2 = ½ m v2²
- K1 : K2 = 4 : 9, अतः (½ m v1²) / (½ m v2²) = 4/9
- v1² / v2² = 4/9, अतः v1 : v2 = 2 : 3