ट्रेन के चलना शुरू करते ही भीतर बैठे यात्री का सिर पीछे की ओर झुक जाता है, किसके कारण:
- Aविराम का जड़त्व
- Bगति का जड़त्व
- Cजड़त्व आघूर्ण
- Dद्रव्यमान का संरक्षण
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) विराम का जड़त्व
व्याख्या
जब ट्रेन अचानक चलती है, तो यात्री पीछे की ओर गिरने को होते हैं। शरीर का निचला भाग, जो ट्रेन के संपर्क में है, उसके साथ चल पड़ता है, पर ऊपरी भाग विराम के जड़त्व के कारण स्थिर रहना चाहता है, इसलिए ऊपरी शरीर पीछे झुक जाता है।