समुद्र में डूबी वस्तुओं का पता लगाने के लिए निम्नलिखित में से किस उपकरण का प्रयोग होता है?
- Aऑडियोमीटर
- Bगैल्वेनोमीटर
- Cसेक्सटैंट
- Dसोनार
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) सोनार
व्याख्या
सोनार (साउंड नेविगेशन ऐंड रेंजिंग) का प्रयोग नौसंचालक करते हैं। यह समुद्र की गहराई में उच्च आवृत्ति की पराश्रव्य तरंगें भेजता है; वे डूबी वस्तु से टकराकर प्रतिध्वनि के रूप में लौटती हैं, जिससे वस्तु की सही स्थिति ज्ञात होती है। सोनार पराश्रव्य तरंगों का प्रयोग करता है।