सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए:
| सूची-I (भौतिक राशियाँ) | सूची-II (मात्रक) |
|---|---|
| A. त्वरण | 1. जूल |
| B. बल | 2. न्यूटन सेकंड |
| C. किया गया कार्य | 3. न्यूटन |
| D. आवेग | 4. मीटर/सेकंड² |
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए (A B C D के क्रम में):
- A1 2 3 4
- B3 4 1 2
- C2 3 4 1
- D4 3 1 2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) 4 3 1 2
व्याख्या
त्वरण किसी गतिमान वस्तु के वेग में प्रति इकाई समय होने वाला परिवर्तन है, जो मीटर/सेकंड² में मापा जाता है। बल का मात्रक न्यूटन, आवेग का न्यूटन-सेकंड, और कार्य का जूल है।