मध्यकालीन इतिहास PYQ 58 / 123 · सल्तनतकालीन समाज और संस्कृति

बहमनी राज्य का संस्थापक कौन था?

  1. Aअलाउद्दीन हसन
  2. Bफिरोज शाह
  3. Cमहमूद गवां
  4. Dआसफ खां
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

60th to 62nd B.P.S.C. (Pre) 2016

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) अलाउद्दीन हसन

व्याख्या

दक्कन के अमीरान-ए-सदह के विद्रोह के परिणामस्वरूप मुहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल के अंतिम दिनों में बहमनी साम्राज्य की स्थापना हुई। जफर खां (हसन गंगू, 1347-1358 ई.) नामक एक सरदार ने 'अलाउद्दीन हसन बहमन शाह' की उपाधि धारण की और 1347 ई. में सिंहासन पर बैठकर बहमनी साम्राज्य की नींव डाली। उसने गुलबर्गा को अपने नव-स्थापित साम्राज्य की राजधानी बनाया और उसका नाम 'अहसनाबाद' रखा। साम्राज्य के प्रशासन के लिए उसने इसे चार तरफों (प्रांतों)—गुलबर्गा, दौलताबाद, बरार और बीदर—में बांटा। प्रत्येक प्रांत एक शासक के अधीन था। गुलबर्गा प्रांत सबसे महत्वपूर्ण था और बीजापुर भी इसी में शामिल था। उसने दक्षिण के हिंदू शासकों से संघर्ष किया और अपने अनुयायियों को पद तथा जागीरें देने की प्रथा अपनाई। उसने आदेश दिया कि हिंदुओं से जजिया न वसूला जाए।

यह प्रश्न हल करेंसभी 123 मध्यकालीन इतिहास PYQ