रसायन विज्ञान PYQ 535 / 608 · दैनिक जीवन में रसायन

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • कथन (A): शुष्क सेल को आवेशित नहीं किया जा सकता।
  • कारण (R): शुष्क सेल में उत्क्रमणीय अभिक्रिया होती है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

  1. A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
  2. B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  3. C(A) सही है, पर (R) गलत है।
  4. D(A) गलत है, पर (R) सही है।

UP Lower Subordinate (Pre) 2004

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) (A) सही है, पर (R) गलत है।

व्याख्या

(A) सही है, पर (R) गलत है। शुष्क सेल में पदार्थ विलयन के रूप में नहीं, शुष्क रखे जाते हैं: एक जस्ते का पात्र मैंगनीज़ डाइऑक्साइड, अमोनियम क्लोराइड, कार्बन आदि के मिश्रण से भरा होता है। इसे पुनः आवेशित नहीं किया जा सकता, और एक बार उपयोग हो जाने पर यह बेकार हो जाता है। इसका प्रयोग टॉर्च, ट्रांज़िस्टर, रेडियो आदि में होता है। उत्क्रमणीय अभिक्रिया दोनों दिशाओं में चलती है, और शुष्क सेल में ऐसा नहीं होता।

यह प्रश्न हल करेंसभी 608 रसायन विज्ञान PYQ