रसायन विज्ञान PYQ 520 / 608 · दैनिक जीवन में रसायन

सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए:

सूची-Iसूची-II
A. मॉर्फ़ीन1. रोगाणुरोधक
B. सोडियम2. मिश्रधातु
C. बोरिक अम्ल3. पीड़ाहारी
D. जर्मन सिल्वर4. मिट्टी का तेल

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए (A B C D के क्रम में):

  1. A4 3 1 2
  2. B2 4 3 1
  3. C3 1 4 2
  4. D3 4 1 2

UPPSC (Pre) 2011

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) 3 4 1 2

व्याख्या

मॉर्फ़ीन एक पीड़ाहारी (दर्दनिवारक) है। सोडियम अत्यधिक क्रियाशील है और वायु की ऑक्सीजन से क्रिया करके सोडियम ऑक्साइड या सोडियम सुपरऑक्साइड बनाता है, इसलिए उसे मूल रूप में रखने के लिए मिट्टी के तेल में रखा जाता है। बोरिक अम्ल बोरॉन का एक दुर्बल अम्ल है, जो रोगाणुरोधक, कीटनाशी आदि के रूप में प्रयुक्त होता है। जर्मन सिल्वर ताँबे, जस्ते और निकेल की एक मिश्रधातु है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 608 रसायन विज्ञान PYQ