कुछ समय खुला रखा दूध किसके कारण खट्टा हो जाता है:
- Aकार्बोनिक अम्ल
- Bलैक्टिक अम्ल
- Cसाइट्रिक अम्ल
- Dऐसीटिक अम्ल
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) लैक्टिक अम्ल
व्याख्या
हवा में खुले छोड़े गए ताज़े दूध में अनेक हानिकारक और हानिरहित सूक्ष्मजीव प्रवेश कर जाते हैं। अनेक हानिरहित जीवाणु दूध की शर्करा लैक्टोज़ को लैक्टिक अम्ल में बदल देते हैं, जिससे दूध खट्टा हो जाता है। लैक्टिक अम्ल खट्टे दुग्ध उत्पादों का अम्ल है।