फ़ोटोग्राफ़ी में स्थायीकारक (फ़िक्सर) के रूप में प्रयुक्त रसायन है:
- Aसोडियम थायोसल्फ़ेट
- Bबोरेक्स
- Cसोडियम टेट्राथायोनेट
- Dअमोनियम मॉलिब्डेट
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) सोडियम थायोसल्फ़ेट
व्याख्या
सोडियम थायोसल्फ़ेट (हाइपो) का प्रयोग फ़ोटोग्राफ़ी में नेगेटिव और पॉज़िटिव को स्थायी करने में होता है। इसका प्रयोग चाँदी और सोने के निष्कर्षण में भी होता है। फ़ोटोग्राफ़ी का हाइपो विलयन जल में सोडियम थायोसल्फ़ेट का विलयन है।