मध्यकालीन इतिहास PYQ 174 / 619 · सल्तनतकालीन समाज और संस्कृति

सल्तनत काल के सिक्के टंका, शशगनी और जीतल किन धातुओं के बने थे?

  1. Aचांदी, तांबा
  2. Bसोना, चांदी, तांबा
  3. Cचांदी, जस्ता, तांबा
  4. Dसोना, जस्ता, तांबा

39th B.P.S.C. (Pre) 1994

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) चांदी, तांबा

व्याख्या

सल्तनत काल के दो प्रमुख सिक्के जीतल और टंका थे। इल्तुतमिश दिल्ली सल्तनत का पहला तुर्क शासक था, जिसने शुद्ध अरबी सिक्के चलाए। मुद्रा प्रणाली में उसका योगदान दिल्ली सल्तनत के शासकों में सबसे अधिक था, क्योंकि उसने दो प्रमुख सिक्के—चांदी का टंका और तांबे का जीतल—चलाए। शशगनी भी चांदी का सिक्का था। टंका और जीतल का अनुपात 1 : 48 था।

यह प्रश्न हल करेंसभी 619 मध्यकालीन इतिहास PYQ