निम्नलिखित में से कौन भूमि की उपज पर लगने वाले करों को इंगित करते हैं?
- i. खराज
- ii. खुम्स
- iii. उश्र
- iv. मुक्ताई
नीचे दिए गए कूट से अपना उत्तर चुनिए:
- Aकेवल i
- Bii और iii
- Ci, ii और iii
- Di, iii और iv
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) i, iii और iv
व्याख्या
खराज, उश्र और मुक्ताई भूमि की उपज पर लगने वाले कर थे, जबकि खुम्स भूमि की उपज पर लगने वाला कर नहीं था; बल्कि खुम्स युद्ध में लूट का धन था। खुम्स युद्ध के दौरान शत्रु राज्य की जनता से लूट द्वारा प्राप्त होता था। इस लूट का 4/5 भाग सैनिकों में बांटा जाता था और शेष 1/5 भाग राजकोष में जमा होता था; परंतु अलाउद्दीन खिलजी और मुहम्मद तुगलक ने 4/5 भाग राजकोष में जमा किया और शेष 1/5 भाग सैनिकों में बांटा। सिकंदर लोदी ने गड़े हुए खजाने से कोई हिस्सा नहीं लिया।