रसायन विज्ञान PYQ 112 / 608 · द्रव्य की अवस्थाएं

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • कथन (A): नमक और बर्फ़ के मिश्रण से 0°C से कम ताप प्राप्त होता है।
  • कारण (R): नमक बर्फ़ का हिमांक बढ़ा देता है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

  1. A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
  2. B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  3. C(A) सही है, पर (R) गलत है।
  4. D(A) गलत है, पर (R) सही है।

UP Lower Subordinate (Pre) 1998

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) (A) सही है, पर (R) गलत है।

व्याख्या

किसी द्रव में अशुद्धि मिलाने से उसका क्वथनांक बढ़ता है और सामान्यतः गलनांक घटता है। जब 0°C पर पिघल रही बर्फ़ में नमक, शोरा या ऐसा ही कोई पदार्थ मिलाया जाता है, तो बर्फ़ का गलनांक 0°C से गिरकर –22°C तक पहुँच जाता है; ऐसे मिश्रण को हिमकारी मिश्रण कहते हैं। अतः (A) सही है, पर (R) गलत है: नमक बर्फ़ का हिमांक बढ़ाता नहीं, घटाता है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 608 रसायन विज्ञान PYQ