रसायन विज्ञान PYQ 50 / 608 · परमाणु संरचना

परमाणु-नाभिक के घटक हैं:

  1. Aइलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन
  2. Bइलेक्ट्रॉन और न्यूट्रॉन
  3. Cप्रोटॉन और न्यूट्रॉन
  4. Dप्रोटॉन, न्यूट्रॉन और इलेक्ट्रॉन

UPPSC (Pre) 1996

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) प्रोटॉन और न्यूट्रॉन

व्याख्या

परमाणु किसी पदार्थ का वह सबसे छोटा भाग है जिसमें उस पदार्थ के सभी गुण बने रहते हैं। यह रासायनिक अभिक्रियाओं में भाग लेता है, यद्यपि स्वतंत्र रूप से नहीं रह सकता। इसके केंद्र में नाभिक होता है, जिसमें प्रोटॉन और न्यूट्रॉन होते हैं: प्रोटॉन पर धनात्मक आवेश होता है, और न्यूट्रॉन विद्युत रूप से उदासीन होता है। ऋणावेशित इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर निश्चित पथों में घूमते हैं, जिन्हें कक्षाएँ या ऊर्जा स्तर कहते हैं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 608 रसायन विज्ञान PYQ