मच्छर नियंत्रण में प्रयुक्त कीटभक्षी मछली है:
- Aहिल्सा
- Bलेबियो
- Cगैम्बूसिया
- Dमिस्टस
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) गैम्बूसिया
व्याख्या
गैम्बूसिया एक मीठे पानी की मछली है, जो मुख्यतः मेक्सिको की खाड़ी के अपवाह क्षेत्र में पाई जाती है। तालाबों और कुओं में छोड़े जाने पर यह मच्छरों के नियंत्रण में मदद करती है: यह मच्छरों के अंडे और लार्वा, और शैवाल, जल के मृत जीव और हाइड्रिला पौधे भी खाती है। लगभग तीन से पाँच सेंटीमीटर लंबी यह मछली लोगों को डेंगू और मलेरिया जैसे घातक रोगों से बचाने में मदद करती है।