सुपोषण (यूट्रोफ़िकेशन) के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- 1. यह किसी जलाशय में पोषक तत्वों की वृद्धि की परिघटना है।
- 2. यह जल की घुली हुई ऑक्सीजन को घटाता है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2
- C1 और 2 दोनों
- Dन तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) 1 और 2 दोनों
व्याख्या
सुपोषण वह प्रक्रिया है जिसमें किसी जलाशय में पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। इसमें कार्बनिक और अकार्बनिक अपशिष्टों को तोड़ने में जल की घुली हुई ऑक्सीजन खर्च होती है, इसलिए जल की घुली हुई ऑक्सीजन घट जाती है। अतः दोनों कथन सही हैं।