जीव विज्ञान PYQ 1125 / 1234 · दैनिक जीवन में जीव विज्ञान एवं अनुप्रयुक्त जीव विज्ञान

निश्चेतक के रूप में प्रयुक्त हो सकने वाले पदार्थ हैं:

  • 1. क्लोरोफ़ॉर्म
  • 2. नाइट्रस ऑक्साइड
  • 3. हीलियम
  • 4. कार्बन डाइऑक्साइड

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

  1. A1 और 2
  2. B2 और 3
  3. C3 और 4
  4. D1 और 4

UPPSC (Mains) 2002

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) 1 और 2

व्याख्या

निश्चेतक मुख्यतः संवेदना शून्य करने के लिए प्रयुक्त होते हैं। विलियम मॉर्टन ने 1846 में डाइएथिल ईथर से पहली बार निश्चेतना दी, और 1847 में जेम्स सिम्पसन ने क्लोरोफ़ॉर्म प्रयुक्त किया। क्लोरोफ़ॉर्म, नाइट्रस ऑक्साइड, पेंटोथाल सोडियम, हैलोथेन, ट्राइक्लोरोएथिलीन, क्लोरोप्रोपेन, कोकीन, डायज़ेपाम, सल्फ़ोनल और बैरोनल निश्चेतक के रूप में प्रयुक्त होते हैं, और नाइट्रस ऑक्साइड अस्पतालों में हल्के निश्चेतक के रूप में प्रयुक्त गैस है। अतः 1 और 2।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1234 जीव विज्ञान PYQ