मध्यकालीन इतिहास PYQ 69 / 619 · सल्तनत के राजवंश और विजयनगर

किस दिल्ली सुल्तान ने सबसे अधिक नहरों का निर्माण कराया?

  1. Aफिरोज शाह तुगलक
  2. Bइल्तुतमिश
  3. Cबलबन
  4. Dसिकंदर लोदी
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

65th B.P.S.C. (Pre) 2019

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) फिरोज शाह तुगलक

व्याख्या

फिरोज शाह तुगलक का शासनकाल भारत में नहरों का सबसे बड़ा जाल बनाने के लिए प्रसिद्ध हुआ। सिंचाई की सुविधा के लिए उसने पांच बड़ी नहरों का निर्माण कराया। उलेमा (धार्मिक विद्वानों) की स्वीकृति के बाद फिरोज तुगलक हक्क-ए-शर्ब नामक सिंचाई कर लगाने वाला पहला दिल्ली सुल्तान था। शाही नहरों का पानी सिंचाई के लिए प्रयोग करने वाले किसानों को अपनी उपज का दसवां भाग अतिरिक्त कर के रूप में देना पड़ता था।

यह प्रश्न हल करेंसभी 619 मध्यकालीन इतिहास PYQ