Bt कपास के उत्पादन से संबंधित सूक्ष्मजीव है:
- Aकवक
- Bजीवाणु
- Cनील-हरित शैवाल
- Dविषाणु
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) जीवाणु
व्याख्या
कीट-प्रतिरोधी 'Bt कपास' आनुवंशिक अभियांत्रिकी द्वारा एक जीन डालकर, जीवाणु बैसिलस थुरिंजिएंसिस की सहायता से, विकसित की गई है। इसके विष को Bt कहते हैं: Bt विष जीन को जीवाणु से क्लोन करके पौधों में अभिव्यक्त किया जाता है, जिससे वे कीटों का प्रतिरोध करते हैं, और कीटनाशक की आवश्यकता नहीं रहती। इसी प्रकार Bt कपास और Bt मक्का जैसे जैव-कीटनाशी विकसित किए जाते हैं।