जीव विज्ञान PYQ 827 / 1234 · मानव स्वास्थ्य, रोग एवं प्रतिरक्षा

निम्नलिखित में से कौन-सा एक युग्म सही सुमेलित है?

  1. Aन्यूमोनिया - फेफड़े
  2. Bमोतियाबिंद - थायरॉइड ग्रंथि
  3. Cपीलिया - आँख
  4. Dमधुमेह - यकृत

UPPSC (Pre) 1996

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) न्यूमोनिया - फेफड़े

व्याख्या

न्यूमोनिया फेफड़ों का रोग है, जो जीवाणु स्ट्रेप्टोकॉकस न्यूमोनी से होता है, जिसमें रोगी को ठंड लगती है और फिर बुखार आता है। अन्य में, मोतियाबिंद आँख का रोग है, पीलिया यकृत का रोग है, और मधुमेह हॉर्मोन इंसुलिन की कमी से होता है, जो अग्न्याशय की लैंगरहैंस की द्वीपिकाओं की बीटा कोशिकाओं से स्रावित होता है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1234 जीव विज्ञान PYQ