निम्नलिखित में से कौन-सी एक सल्फ़ा औषधि है?
- Aपेनिसिलिन
- Bस्ट्रेप्टोमाइसिन
- Cसिबाज़ोल
- Dएस्पिरिन
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) सिबाज़ोल
व्याख्या
सल्फ़ा औषधियाँ जीवाणुओं से होने वाले रोगों का उपचार करती हैं। ये संश्लिष्ट औषधियों का एक समूह हैं, जिनमें सल्फ़ोनामाइड, सल्फ़ामेराज़ीन और सल्फ़ाडायज़ीन महत्वपूर्ण हैं। प्रोंटोसिल और सिबाज़ोल सल्फ़ोनामाइड औषधियों के प्रकार हैं, और पहली सल्फ़ा औषधि, प्रोंटोसिल, 1932 में खोजी गई।