मध्यकालीन इतिहास PYQ 17 / 123 · सल्तनत के राजवंश और विजयनगर

पद्मिनी का नाम अलाउद्दीन की चित्तौड़ विजय से जोड़ा जाता है। वह किसकी पत्नी थीं?

  1. Aमहाराणा प्रताप सिंह
  2. Bरणजीत सिंह
  3. Cराजा मान सिंह
  4. Dराणा रतन सिंह

43rd B.P.S.C. (Pre) 1999

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) राणा रतन सिंह

व्याख्या

पद्मिनी की कहानी का आधार मलिक मुहम्मद जायसी द्वारा 1540 ई. में रचित काव्य 'पद्मावत' है। इसके अनुसार पद्मिनी चित्तौड़ के राणा रतन सिंह की अत्यंत सुंदर और विदुषी पत्नी थीं। अमीर खुसरो ने अपनी रचना में सुलेमान और शीबा की रानी के प्रेम-प्रसंग का उल्लेख किया और अपने संकेतों में अलाउद्दीन की तुलना सुलेमान से तथा पद्मिनी की तुलना शीबा से की। संभवतः इसी आधार पर मलिक मुहम्मद जायसी ने पद्मावत की रचना की और राणा रतन सिंह की रानी पद्मिनी की कहानी बनी।

यह प्रश्न हल करेंसभी 123 मध्यकालीन इतिहास PYQ