पोलियो विषाणु शरीर में किसके द्वारा प्रवेश करता है:
- Aमच्छर के काटने से
- Bदूषित भोजन और जल से
- Cलार से
- Dकुत्ते के काटने से
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) दूषित भोजन और जल से
व्याख्या
पोलियो पोलियो विषाणु से होने वाला एक संक्रामक रोग है, जो दूषित भोजन और जल से फैलता है और तंत्रिका तंत्र पर आक्रमण करता है। विषाणु मस्तिष्क और मेरुरज्जु तक पहुँचकर तंत्रिका ऊतक नष्ट करता है, इसलिए तंत्रिकाएँ मस्तिष्क के आदेश पेशियों तक नहीं पहुँचा पातीं, और पैर लकवाग्रस्त हो जाते हैं। पोलियो का कारण एक विषाणु है।