निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- कथन (A): सोते समय तेज़ प्रकाश अवांछनीय है।
- कारण (R): तेज़ प्रकाश में शरीर में मेलाटोनिन का उत्पादन काफ़ी बढ़ जाता है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
- B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- C(A) सही है, पर (R) गलत है।
- D(A) गलत है, पर (R) सही है।
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) (A) सही है, पर (R) गलत है।
व्याख्या
(A) सही है और (R) गलत। मेलाटोनिन, निद्रा और जागरण को नियंत्रित करने वाला हॉर्मोन, केवल रात में स्रावित होता है। इसकी अल्प मात्रा मस्तिष्क में दोनों कानों के बीच स्थित पीनियल ग्रंथि से निकलती है और फिर रक्त में मिल जाती है। पीनियल ग्रंथि सीधे आँखों से जुड़ी है, और प्रकाश और अंधकार उस पर सीधे प्रभाव डालते हैं: शाम होते ही मेलाटोनिन का स्राव शुरू होता है, इसलिए इसे 'रात का हॉर्मोन' या अंधकार का हॉर्मोन कहते हैं। सामान्यतः यह प्रकाश में स्रावित नहीं होता।