जीव विज्ञान PYQ 592 / 1234 · अंतःस्रावी तंत्र एवं हॉर्मोन

एस्ट्रोजन क्या है?

  1. Aअस्थि
  2. Bहॉर्मोन
  3. Cएंज़ाइम
  4. Dविटामिन

UP Lower Subordinate (Pre) 2004UPPSC (Pre) 2000

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) हॉर्मोन

व्याख्या

एस्ट्रोजन एक हॉर्मोन है, जो स्त्रियों में यौवनारंभ से रजोनिवृत्ति तक अंडाशय के ग्राफ़ियन पुटकों की थीका इंटर्ना की कोशिकाएँ बनाती हैं। मुख्य एस्ट्रोजन एस्ट्राडियोल है, जिसे स्त्री विकास हॉर्मोन कहते हैं, क्योंकि यह स्त्रियों के द्वितीयक लैंगिक लक्षणों के विकास में मदद करता है, जैसे लड़कियों में स्तनों, स्तन ग्रंथियों, गर्भाशय और योनि का उचित विकास।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1234 जीव विज्ञान PYQ