नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक कथन (A) है और दूसरा कारण (R)।
- कथन (A): सूरजमुखी के तेल को अच्छी गुणवत्ता का खाद्य तेल माना जाता है।
- कारण (R): इसमें असंतृप्त वसीय अम्लों की अधिक मात्रा होती है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
- B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- C(A) सही है, पर (R) गलत है।
- D(A) गलत है, पर (R) सही है।
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
व्याख्या
दोनों सही हैं, और (R), (A) की व्याख्या करता है। सूरजमुखी, एस्टेरेसी कुल का, एक पुष्पी पौधा है जिसका तेल खाना पकाने में प्रयुक्त होता है। इसका तेल अच्छी गुणवत्ता का खाद्य तेल माना जाता है, क्योंकि यह असंतृप्त वसीय अम्लों से भरपूर है, जो मनुष्यों के लिए उपयोगी पोषक तत्व हैं।