कथनों पर विचार कीजिए:
- कथन (A): विटामिन B12 यकृत में लगभग 3–5 वर्ष तक संचित रहता है।
- कारण (R): विटामिन B12 जल में घुलनशील है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
- B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- C(A) सही है, पर (R) गलत है।
- D(A) गलत है, पर (R) सही है।
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) (A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
व्याख्या
(A) सही है: विटामिन A, D, E, K और B12 यकृत कोशिकाओं में संचित होते हैं, और विटामिन B12 (रासायनिक रूप से सायनोकोबालामिन) वहाँ लगभग 3–5 वर्ष तक संचित रहता है। (R) भी सही है: B विटामिन (B1, B2, B3, B5, B6, B7, B9 और B12) और विटामिन C जल में घुलते हैं। पर (R), (A) की व्याख्या नहीं करता: सामान्यतः जल में घुलनशील विटामिन का जो भाग शरीर उपयोग नहीं करता, वह मूत्र के साथ निकल जाता है।