निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- कथन (A): विटामिन स्फूर्तिदायक तत्व हैं, जिनकी अल्प मात्रा अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।
- कारण (R): विटामिन हानिकारक जीवाणुओं को मारकर शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
- B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- C(A) सही है, पर (R) गलत है।
- D(A) गलत है, पर (R) सही है।
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) (A) सही है, पर (R) गलत है।
व्याख्या
(A) सही है: विटामिन अच्छे स्वास्थ्य के लिए अल्प मात्रा में आवश्यक कार्बनिक यौगिक हैं, जो अनाज, हरी सब्ज़ियों, फलों, दूध और मांस से मिलते हैं। (R) गलत है: हानिकारक जीवाणुओं, विषाणुओं और कवकों को श्वेत रक्त कोशिकाएँ नष्ट करती हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखती हैं, विटामिन नहीं।