निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- कथन (A): मरुस्थलीय पौधों का मूल तंत्र अधिक लंबा होता है।
- कारण (R): मिट्टी का उच्च तापमान जड़ों की वृद्धि को बढ़ावा देता है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
- B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- C(A) सही है, पर (R) गलत है।
- D(A) गलत है, पर (R) सही है।
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) (A) सही है, पर (R) गलत है।
व्याख्या
(A) सही है: नागफनी (कैक्टस), आक (कैलोट्रोपिस) और ग्वारपाठा (एलो) जैसे मरुस्थलीय पौधे सूखे परिवेश में अपना जीवन चक्र पूरा करते हैं, और मिट्टी में जल की खोज में उनकी जड़ें लंबी हो जाती हैं, जबकि उनके तने छोटे, रूपांतरित और कभी-कभी भूमिगत होते हैं। (R) गलत है: जड़ें पानी तक पहुँचने के लिए लंबी होती हैं, गर्म मिट्टी के कारण नहीं।