मध्यकालीन इतिहास PYQ 608 / 619 · सिख, मराठा और मुगल साम्राज्य का पतन

बुरहान-उल-मुल्क सआदत खाँ के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  • 1. सआदत खाँ अवध के स्वतंत्र राज्य का संस्थापक था।
  • 2. उसने सैयद बंधुओं के विरुद्ध षड्यंत्र में भाग लिया।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

  1. Aकेवल 2
  2. B1 और 2 दोनों
  3. Cन तो 1, न ही 2
  4. Dकेवल 1

UP RO/ARO (Pre) 2023

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) 1 और 2 दोनों

व्याख्या

दोनों सही हैं। स्वतंत्र राज्य अवध का उदय मुहम्मद शाह के समय हुआ, जिसकी स्थापना सआदत खाँ ने की। सैयद बंधुओं के विरुद्ध षड्यंत्र में सआदत खाँ ने सम्राट का साथ दिया, जिसने उसे 5,000 ज़ात और 7,000 सवार का मनसब और बुरहान-उल-मुल्क की उपाधि देकर पुरस्कृत किया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 619 मध्यकालीन इतिहास PYQ