औरंगज़ेब की मृत्यु के समय मराठा नेतृत्व किसके हाथ में था?
- Aसंभाजी
- Bराजाराम
- Cजीजाबाई
- Dताराबाई
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) ताराबाई
व्याख्या
राजाराम ने 1689 से 1700 तक शाहू की ओर से मराठों का नेतृत्व किया। उनकी मृत्यु के बाद उनकी विधवा ताराबाई ने अपने चार वर्षीय पुत्र को शिवाजी द्वितीय के रूप में गद्दी पर बैठाया और 1700 से मुगलों के विरुद्ध संघर्ष जारी रखा। 1707 में जब औरंगज़ेब की मृत्यु हुई, तब मराठों का नेतृत्व ताराबाई कर रही थीं।